गर्जिया मंदिर क्षेत्र में शराब पीना पड़ा महंगा, चार युवक पुलिस के हत्थे चढ़े।

ख़बर शेयर करें -

गर्जिया मंदिर क्षेत्र में शराब पीना पड़ा महंगा, चार युवक पुलिस के हत्थे चढ़े।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण गर्जिया मंदिर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गर्जिया मंदिर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर चार युवक शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

 

 

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने और धार्मिक स्थल की गरिमा भंग करने के आरोप में चारों युवकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

 

 

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गर्जिया मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत रामनगर बेस चिकित्सालय में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 519 लोगों ने उठाया लाभ।

 

 

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखें और कानून का पालन करें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे।


ख़बर शेयर करें -