मोदी सरकार पर बरसे पीसी तिवारी, बोले— देश संकट में, जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी।

ख़बर शेयर करें -

मोदी सरकार पर बरसे पीसी तिवारी, बोले— देश संकट में, जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी।

 

उधम सिंह राठौर   प्रधान संपादक

 

रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) का द्विवार्षिक महाअधिवेशन सोमवार को रामनगर स्थित अग्रवाल सभा भवन में केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी के संबोधन के साथ शुरू हो गया। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

 

 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में पी.सी. तिवारी ने कहा कि वर्ष 2009 में अस्तित्व में आई उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी आज प्रदेश की जनता की मजबूत आवाज बन चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के उत्पीड़न एवं शोषण के खिलाफ पार्टी हमेशा संघर्ष करती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  झुलसे कर्मचारी की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, रेफरल प्रक्रिया जांच के घेरे में

 

 

 

केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण देश और प्रदेश गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया है, जबकि सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  "हथियार लेकर निकला था दबंग बनने, ऑपरेशन प्रहार ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे"

 

 

अधिवेशन में पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने द्विवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में पार्टी ने अपने संकल्पों को जमीन पर उतारने का प्रयास किया है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।

 

 

 

महाअधिवेशन के अगले सत्रों में केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे। 2 जून को आयोजित होने वाले खुले सत्र में विभिन्न जन आंदोलनों और राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधि भी भाग लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बंजारी गेट पर वन विभाग की रेड, प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन करता 10 टायरा डंपर सीज।

 

 

अधिवेशन में नरेश नौडियाल, कुलदीप मधवाल, जे.पी. बड़ोनी, दिनेश उपाध्याय, आनन्दी वर्मा, नारायण राम, अमीनुर रहमान, भोपाल रावत, राजकुमार त्यागी, प्रकाश जोशी, मनमोहन अग्रवाल, लालमणि, आसिफ, किरण आर्य, भारती पांडे, जनकवि बल्ली सिंह चीमा, पत्रकार चारु तिवारी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।