मालधन क्षेत्र में गुलदार ने फिर बनाया गाय को अपना निवाला।

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

 मालधन क्षेत्र में गुलदार लगातार आतंक मचा रहा हैं एक के बाद एक पालतू पशुओं को घरों के अंदर घुसकर अपना निवाला बना रहा है। मामला बीती रात्रि का हैं जब रूप देवी अपने घर में सो रही थी और गुलदार ने बाड़े में बंधी गाय को अपना निवाला बना लिया गनीमत रही कि रूपा देवी या उसके परिवार पर हमला नही किया। आमपोखरा रेंज में लगातार गुलदार ग्रामीणों के घरों में बंधे जानवरो को अपना निवाला बना रहा है ग्रामीणों का कहना हैं कि एक महीने में लगभग दस पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

मालधन क्षेत्र में गुलदार ने फिर बनाया गाय को अपना निवाला।