
रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक
बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के पीछे इंटरलॉकिंग कारखाने के पास बनी झोपड़ी में मंगलवार सुबह उसका शव मिला। एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि युवक की पत्नी 30 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में एक बहन के अलावा और कोई नहीं है। मृतक करीब 40 बीघे जमीन का मालिक था। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों को जानने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है




