अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के रोकने के उद्देश्य से चलाया गया अभियान।

अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के रोकने के उद्देश्य से चलाया गया अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

शराब की बिक्री की रोकथाम और उन्मूलन हेतु आबकारी आयुक्त उत्तराखंड और जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा गठित दबिश टीम द्वारा सी एम हेल्प लाइन शिकायत संख्या CMHL-112023-13-468655 पर कार्यवाही की गई । इसमें शिकायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गई थी कि पंतनगर के पास जवाहर नगर नियर पानी की टंकी में जोशी मिल्क बार में अभिषेक जोशी पुत्र खेमा नन्द जोशी द्वारा अवैध शराब की तस्करी की जाती है । इनका एक गोदाम जवाहर नगर दयानंद पांडे जी के मकान के बगल में है । जिस कारण का माहौल खराब हो रहा है । प्रकरण में कार्यवाही करने की कृपा करें।

 

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

 

उक्त शिकायत पर शिकायती स्थल को चिन्हित कर मुखबिरी लगाई गई। सूचना के पुख्ता होने पर आज दिनांक 05/12/2023 को आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी विभाग क्षेत्र 01 व जनपदीय प्रवर्तन दल द्वारा पहले अभिषेक जोशी पुत्र खेमानंद जोशी के घर पर छापेमारी की गई । जिसमें अभियुक्त के घर से अवैध शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

इसके पश्चात टीम द्वारा अभियुक्र को लेकर उसकी निशानदेही पर उसके जवाहर नगर स्थित दुकान व गोदाम में दबिश दी गई ।

 

 

अभियुक्त के कब्जे से निम्न मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
#थंडरबॉल्ट केन बीयर- 36
#गॉडफादर केन बीयर- 24
#Beeyong बीयर बोतल-12
RS बोतल-1
RC बोतल- 3
Mcd बोतल-1
Blwnders बोतल -1
बकार्डी बोतल-3
RC पव्वा -25
Mcd रम पव्वा-26
Mcd whisky पव्वा-19

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

अवैध मदिरा को कब्जे में लेकर अभियुक्त उपरोक्त पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

 

टीम में शामिल सदस्य
#महेंद्र सिंह बिष्टआबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम रुद्रपुर।
#हेड कांस्टेबल – विजेंद्र जीना , संतोष लोहनी,विकास ।
#constable- अमित,राजेंद्र,मंजू,।