जाली प्रमाण पत्र और फर्जी हस्ताक्षर से लिया ऋण, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जाली प्रमाण पत्र और फर्जी हस्ताक्षर से लिया ऋण, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
ख़बर शेयर करें -

जाली प्रमाण पत्र और फर्जी हस्ताक्षर से लिया ऋण, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

अल्मोड़ा।
मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा का जाली प्रमाण पत्र, मोहर और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर ऋण लेने के मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आंध्र प्रदेश में ‘अटल–मोदी सुशासन यात्रा’ में शामिल हुए सीएम धामी, अटल जी के राष्ट्रनिर्माण को किया नमन।

ग्राम जैचोली, पोस्ट सोमेश्वर निवासी दिनेश नेगी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अल्मोड़ा निवासी सुनील सिंह कठायत और कपिल धपोला ने स्वास्थ्य जांच संबंधी ऋण के लिए फर्जी तरीके से आवेदन किया। आवेदन फाइल में सीएमओ अल्मोड़ा के नाम से नकली प्रमाण पत्र, मोहर और हस्ताक्षर का प्रयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल, रामनगर टैक्स बार का कड़ा विरोध।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने उनकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से भी कोटेशन, बिल और प्रमाण पत्र बनाकर बैंक में जमा किए, जबकि उनका इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है।

दिनेश नेगी ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व धिरेन्द्र सिंह गैलाकोटी निवासी सरकार की आली उनके घर और कार्यालय आता-जाता रहा है। उन्हें संदेह है कि उसी ने उनकी फर्म से संबंधित नकली कोटेशन और बिल तैयार कराए हैं। पूर्व में भी उन्होंने यूनियन बैंक, अल्मोड़ा के शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हाई अलर्ट: SSP टीसी मैदान में उतरे, संभावित उपद्रवियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।