टांडा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत – कुख्यात डिवाइडर फिर बना जानलेवा।

टांडा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत – कुख्यात डिवाइडर फिर बना जानलेवा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, शहर के टांडा चौराहे पर एक बार फिर जानलेवा सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।

गौरतलब है कि टांडा चौराहे का यह डिवाइडर पहले भी कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुका है। स्थानीय लोग इस डिवाइडर की खराब डिज़ाइन और अपर्याप्त संकेतकों को लेकर पहले भी शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

हादसे के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर कब तक यह डिवाइडर लोगों की जान लेता रहेगा और कब तक लापरवाही की यह दीवार यूं ही खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।