ज्योलीकोट में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, कई घायल।

ज्योलीकोट में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, कई घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

ज्योलीकोट। अल्मोड़ा-भवाली-हल्द्वानी हाईवे पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी! काठगोदाम पुलिस ने 3 चालकों को दबोचा, वाहन किए सीज।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब 3:50 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क पर ही पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े के रूप में होगा आयोजित रू मुख्यमंत्री

सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

kj
tara