टैक्स बार एसोसिएशन रामनगर के द्वारा जीएसटी में आ रही दिक्कतों के संदर्भ में एक ज्ञापन केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में दिया।

ख़बर शेयर करें -

टैक्स बार एसोसिएशन रामनगर के द्वारा जीएसटी में आ रही दिक्कतों के संदर्भ में एक ज्ञापन केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में दिया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन रामनगर के द्वारा जीएसटी में आ रही दिक्कतों के संदर्भ में एक ज्ञापन केंद्रीय जीएसटी कार्यालय घासमंडी रामनगर में दिया गया जिसमे समाधान में जीरो प्रतिशत वाली वस्तुओं के संदर्भ में केंद्रीय जीएसटी कार्यालय द्वारा नोटिस भेजे जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया क्युकी 2019-20 से समाधान में जीरो प्रतिशत वाली वस्तुओं को करमुक्त रखा गया है मगर विभाग द्वारा उसी के संदर्भ में पूछा जा रहा है की ये कर मुक्त वस्तुएं क्या है जबकि जीएसटी में कर मुक्त वस्तुओं को पूरी लिस्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

 

इस तरह से केंद्र सरकार की समाधान योजना पर संशय उत्पन हो रहा है और व्यापारियों में समाधान के प्रति भय उत्पन हो रहा है केंद्रीय जीएसटी के अधिकारी स्टाफ को कमी के कारण रामनगर के कार्यालय को हल्द्वानी से चलाते है और अपनी सभी बैठक हल्द्वानी में करते हैं जिससे रामनगर के जीएसटी ऑफिस को कभी भी हल्द्वानी सिफ्ट किया जा सके इसी का विरोध करते हुए आज एक ज्ञापन जीएसटी के केंद्रीय कार्यालय को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण पर उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र, केंद्र के प्रयासों को मिला समर्थन।

 

 

 

 

ज्ञापन देने वालों में बार के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चंद्र पाण्डे, सचिव मोहम्मद फिरोज अंसारी , उपसचिव मनु अग्रवाल ऑडिटर नावेद सैफी लईक अहमद समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे