हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक अभियान तेज, अतिक्रमणकारियों को दी सख्त चेतावनी।

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक अभियान तेज, अतिक्रमणकारियों को दी सख्त चेतावनी।

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक अभियान तेज, अतिक्रमणकारियों को दी सख्त चेतावनी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, शनिवार को हल्द्वानी शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण बेस अस्पताल, ओके होटल से लेकर नानक स्वीट मंगल पड़ाव तक किया गया। इस दौरान डिवाइडर से दोनों ओर 12 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत नापजोख की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

अभियान में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ अतिक्रमणकारियों ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। ऐसे व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है और उनकी सूची तैयार कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारीगण स्वयं स्वेच्छा से शीघ्र अतिक्रमण हटाएं, ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निदेशक ने जारी किए 9 सूत्रीय निर्देश।

इस मौके पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि रत्नेश कुमार सक्सेना सहित राजस्व एवं विद्युत विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।