05 अवैध शराब भट्टियां नष्ट कुल 100 लीटर अवैध शराब कब्जे में 2000 लीटर लहन नष्ट व एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

शादाब हूसेन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंह नगर के निर्देशानुसार अवैध शराब की रोकथाम व संलिप्त व्यकितयों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने सम्बन्धी अभियान के तहत श्रीमान श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा के निर्देशन मे थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 28/11/2022 को थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा ग्राम बूढा खममरिया में शमशान घाट के पास खेत में दबिश देकर कच्ची शराब खाम कसीदगी कर रहे अभियुक्त मक्खन सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी निवासीगण ग्राम बूढ़ा खमरिया, थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिहं नगर को गिरफ्तारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

 

 

मौके पर अभि0गण द्वारा कच्ची शराब कसीदगी में प्रयुक्त क्रमशः 02 अदद ड्रम लोहा ,02 अदद मिट्टी की मटकी ,02 एल्युमिनियम के पाईप, 02 अदद प्लास्टिक पाईप, 02 अदद कनस्टर तथा 01 काले रंग की टयूब के अन्दर 50 लीटर व 01 सफेद रंग की जरीकेन में 50 लीटर कुल 100 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद कर कब्जे में ली गयी। जिस सम्बन्ध मे थाना नानकमत्ता में एफ0आई0आर0 नं0 277/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम बनाम मक्खन सिंह पंजीकृत किया गया है। अभियान के अन्तर्गत कुल 05 भट्टियों को तोड़ा गया, जिससे कुल 2000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की दिलाई शपथ।

 

बरामद माल-

1- 01 रबड़ की टयूब में 50 लीटर व 01 जरीकेन में 50 लीटर कुल 100 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम ।
2- 02 अदद ड्रम लोहा
3- 02 अदद मिट्टी की मटकी
4- 02 एल्युमिनियम के पाईप
5- 02 अदद प्लास्टिक पाईप व 02 कन्सटर।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

kj
tara