“ऊधम सिंह नगर पुलिस: लोकसभा चुनाव की सफलता के लिए निरोधात्मक कार्रवाई में तत्पर”

ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी।

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी।

यह भी पढ़ें 👉  वन गुर्जरों के डेरों में चला सघन एंटी पोचिंग अभियान, जंगल में खंगाला गया हर कोना।

अब तक की कार्यवाही का विवरण –

 

 

👉 अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब में 269 मुकदमे पंजीकृत कर 267 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लगभग 11,125 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई।

👉 अवैध शस्त्र कार्यवाही में 70 मुकदमे पंजीकृत कर 50 चाकुओं, 25 तमंचों व 48 कारतूसों के साथ 74 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन में SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

 

👉 अवैध मादक पदार्थो की कार्यवाही में अब तक 17 अभियोग पंजीकृत कर 1002 ग्राम चरस , स्मैक 125.22 ग्राम, 09.490 किलोग्राम गांजा व 383 कैप्सूल /इंजेक्शन तथा 19 अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 बाउंसरों के साथ घूमकर खौफ बनाना पड़ा भारी… पुलिस ने सबको थाने में बैठाकर उतारा रौब* *🚨लाइसेंसी हथियारों का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी — पुलिस ने तुरंत किया जब्त* 💥*जनपद में अपराध, गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं… कानून तोड़ोगे तो सीधा एक्शन होगा- SSP मंजुनाथ टीसी*

 

👉 लाइसेंसी शस्त्र जमा की कार्यवाही में अब तक लगभग 9,973 लाइसेंसी शस्त्र जमा किए गए कार्यवाही लगातार रहेगी जारी।

 

 

 

🛑 निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 1031 मामलो में 7,112 व्यक्तियो के चालान किए गए तथा कुल 4,478 व्यक्ति पाबंद हुए।