उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन तीन की मौत, एक घायल।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन तीन की मौत, एक घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

टिहरी गढ़वाल जनपद से देर शाम को एक दुःखद खबर मिली है, यहां एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ब्यक्ति घायल बताया जा रहा है!मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां कीर्तिनगर में बोलेरो वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में टिहरी गढ़वाल के तीन लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे मरने वालों में 36 साल के पंकज निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल,40 साल के रमेश लाल निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल और 31 साल के गणेश निवासी अमरोली हैं। वाहन गणेश चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

 

इनके अलावा इस हादसे में 29 साल का मनोज निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है। जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसका नंबर UK07TB0358 है। दुर्घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत व बचाव कार्य किया!