शर्मनाक घटना- किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ाया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय _ सह संपादक

भोजपुर क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सोशल मीडिया पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह सड़क पर निर्वस्त्र जाती नजर आ रही है। एक महिला ने इस वीडियो को ट्वीट कर मुरादाबाद पुलिस को टैग किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दुष्कर्म की घटना एक सितंबर की शाम को हुई थी। क्षेत्र की पंद्रह वर्षीय किशोरी मेला देखने गई थी। भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए थे। सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का एक्शन: अवैध खनन करते 2 डंपर मौके से पकड़े।

 

किशोरी की चीखपुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए थे। किशोरी भी मौके से निर्वस्त्र ही सड़क पर आगे चली गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था। इसके बाद हरकत आई मुरादाबाद पुलिस ने री-ट्वीट पर बयान जारी किया। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि किशोरी के फूफा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था।

 

दुष्कर्म की घटना एक सितंबर की शाम को हुई थी। क्षेत्र की पंद्रह वर्षीय किशोरी मेला देखने गई थी। भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए थे। सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी की चीखपुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए थे। किशोरी भी मौके से निर्वस्त्र ही सड़क पर आगे चली गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

 

सात सितंबर को एसपी के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 15 सितंबर को आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एक महिला ने किशोरी का निर्वस्त्र वायरल वीडियो ट्वीट किया, जिसमें मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।

 

इसके बाद हरकत आई मुरादाबाद पुलिस ने री-ट्वीट पर बयान जारी किया। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि किशोरी के फूफा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़ित और उसके परिवार ने 161 और 164 के बयान में घटना होने से इन्कार किया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *