भाजपा लोक सभा प्रत्याशी के रामनगर पहुंचने पर आज मीडिया कर्मियों के साथ हुई अभ्रदता के बाद, मीडिया कर्मियों ने रोड शो का किया बहिष्कार, तो वही रणजीत रावत ने भाजपा पर किया पलटवार, विधायक रणजीत रावत ने की निंदा।

भाजपा लोक सभा प्रत्याशी के रामनगर पहुंचने पर आज मीडिया कर्मियों के साथ हुई अभ्रदता के बाद, मीडिया कर्मियों ने रोड शो का किया बहिष्कार, तो वही रणजीत रावत ने भाजपा पर किया पलटवार, विधायक रणजीत रावत ने की निंदा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज शनिवार को रामनगर पहुंचे भाजपा प्रतियासी अनिल बलूनी रामनगर में आयोजित अपने रोड शो कार्यक्रम में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, तो वहीं उनके कार्यक्रम की कवरेज को लेकर घंटे से इंतजार कर रहे मीडिया कर्मी जैसी ही प्रत्याशी अनिल बलूनी का बयान लेने उनके सम्मुख जा रहे थे। वहा तभी कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बलूनी के साथ फोटो खींचने की होड लगी हुई थी इसी बीच मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ भी जमकर धक्का मुकी करने के साथ ही अभद्रता की गई। इस पर मीडिया कर्मियों द्वारा ऐसे व्यवहार पर रोष व्यक्त करते हुए उनके रोड शो कार्यक्रम की कवरेज करने का बहिष्कार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

वही इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के साथ हुई अभद्रता व धक्का मुक्की की निंदा करते हुए कहा कि आज भाजपा के लोग सत्ता के नशे में मदहोश हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

उन्होंने कहा कि जो मीडिया भाजपा को उठा सकता है तो वही मीडिया भाजपा को जमीन पर लाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ ही घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को संज्ञान लेना चाहिए। तथा भविष्य में जो जनता को सच का आईना दिखाने का काम कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ इस प्रकार के कृत्य पर रोक लगनी चाहिए।

kj
tara