“After the Chamoli Tragedy, Uttarakhand Government Orders Testing of Electricity Supply Standards in all Government Offices” चमोली हादसे के बाद जागा उत्तराखंड शासन, मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के मानकों का परीक्षण करने के दिए आदेश।

Uttarakhand Government Orders Testing of Electricity Supply Standards in all Government Offices"

“After the Chamoli Tragedy, Uttarakhand Government Orders Testing of Electricity Supply Standards in all Government Offices” चमोली हादसे के बाद जागा उत्तराखंड शासन, मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के मानकों का परीक्षण करने के दिए आदेश।

 

देहरादून

अमित नौटियाल – संवाददाता

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

 

Uttarakhand Government Orders Testing of Electricity Supply Standards in all Government Offices” – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चमोली की घटना के मद्देनजर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष अपने नियंत्रणाधीन समस्त परियोजनाओं, आस्थाओं एवं शासकीय कार्यालय परिसरों आदि में विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी किए गए उपायों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्रवाई विभाग के मानकों के अनुसार अथवा प्रत्येक 3 माह में किया जाना सुनिश्चित किया जाए।