मौत से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

मौत से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआं। मोटाहल्दू के गंगापुर कबडाल में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में लालकुआं पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर विवाहिता को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है, जबकि उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, बीती 6 अगस्त को गंगापुर कबडाल निवासी एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद निवासी मुक्तेश्वर ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का उसके पति के हेल्पर आशिक अली से मोबाइल के जरिए संपर्क था और उसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि आशिक अली ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के माध्यम से विवाहिता को ब्लैकमेल किया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी प्रताड़ना के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया था कि साहिब अली और देवेश गंगवार मृतका के पति विजय पलड़िया को कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपी आशिक अली को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने तथा भेजने में किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

 

 

वहीं, साहिब अली और देवेश गंगवार के खिलाफ लगाए गए धमकी के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कुबेर सिंह शामिल रहे।