महिलाओं के अधिकार एवं रोजगार के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पहल।

ख़बर शेयर करें -

महिलाओं के अधिकार एवं रोजगार के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पहल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री सुबीर कुमार जी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा दिनांक 23.03.2024 को मल्लीताल नैनीताल में महिलाओं हेतु कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पी एल वी कु. अंबिका द्वारा महिलाओं को कुरोशिया ,बिनायी के महत्व पूर्ण चीज़ें बताई एवं सिखाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से विशेष सहायता की मांग, सीएम धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से की मुलाकात।

 

 

 

जो महिलाएं बिनती जानती थी परंतु कुछ बिंदुओं पर समस्याएं थी ,उनका भी निदान किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकार,साइबर अपराध, पोश अधिनियम,स्थाई लोक अदालत,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यकलाप, नालसा टोल फ्री नंबर15100 के संबंध में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

महिलाओं को कौशल विकास के महत्त्व से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्वान रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती बाला विदुषी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

ख़बर शेयर करें -