डांस दीवाने के परिवार से रामनगर पहुँचे अंजलि और साहिल।

नाज़िम कुरैशी – संवाददाता

आज दिनांक 17 सितम्बर को रामनगर घूमने आये दो छोटे कलाकार अंजलि और साहिल जो अपनें डांस का जलवा डांस दीवाने के कार्यक्रम मे बिखेर चुके है, यह कार्यक्रम सोमांश डंगवाल (लिटिल चैम्प) के वोट बैंक को बढ़ाने और क्षेत्र के बच्चों का मनोबल ऊँचा करने के लिए सामाजिक तौर पर किया गया, सबसे पहले अंजलि और साहिल सोमांश की दादी से मिलने उनके घर पहुंचे. इन दोनों कलाकारों को सोमांश के पिता सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा रामनगर भर्मण पर बुलाया गया था. जिस दौरान 4 स्टार डांस अकेडमी के संचालक अरुण और अवनि व पुष्कर हॉबी क्लासेज की संचालक पूनम गुप्ता द्वारा उनके आने पर बच्चों को कुछ डांस सिखाने की बात रखी गयी, जिस पर दोनों कलाकारों को एक दिन का कार्यक्रम रामनगर स्तिथ होटल ब्लू आर्किड मे रखा गया, जिस हेतु होटल स्वामी श्री सिद्धार्थ गोयल जी के सौजन्य से यह कार्यक्रम उनके होटल मे कराया गया.इस वर्कशॉप का लगभग 90 बच्चों द्वारा लाभ लिया गया. जिसमे कुछ बच्चे काशीपुर व मुरादाबाद से भी आये कार्यक्रम मे अतिथि स्वरूप होटल स्वामी सिद्धार्थ गोयल, अतुल मेहरोत्रा, बी एस डंगवाल (Retd sdo), नवीन तिवारी जी, सभासद सुचि बंसल थे। कार्यक्रम मे स्वाति, प्रेम बोरा आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया, बच्चों के साँथ साँथ उनके अभिभावक भी कार्यक्रम मे उपस्तिथ रहे जिन्होंने कार्यक्रम का पूर्ण लुफ्त लिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए।

kj
tara
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 7 लाख का गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *