19 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

19 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय पुलिस टीम ने कार्बेट किंगडम होटल के पीछे खाली प्लॉट से एक व्यक्ति को 19 नशीले इंजेक्शन और सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी सागर सिंह, पुत्र मलखान सिंह, निवासी रेलवे पड़ाव, थाना रामनगर, नैनीताल को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

 

 

 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के 2025 तक नशामुक्त देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले की जांच उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

 

 

गिरफ्तारी टीम:

  1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल – कोतवाली रामनगर
  2. कांस्टेबल विपिन शर्मा
  3. कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह
  4. बिजेंद्र गौतम

ख़बर शेयर करें -