रामगढ क्षेत्र के बोहरागांव में भूस्खलन क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल-14 अक्टूबर 2022 – विगत दिनों वर्षा के कारण रामगढ क्षेत्र के बोहरागांव में भूस्खलन क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। भूस्खलन के कारण बोहरागांव में 8 परिवार प्रभावित हुये हैं। अपर जिलाधिकारी ने 8 परिवारों के विस्थापन हेतु प्रभावित परिवारों द्वारा बताई गई भूमि का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार नैनीताल को निर्देश दिये कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को उक्त भूमि का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

 

 

इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा आलूखेत निकट कैलाखान में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। आलूखेत में 12 परिवारों के भवन के निकट भूस्खलन होने पर श्री जोशी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को भूस्खलन के रोकथाम हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिये, ताकि शीघ्र धनआवंटन की कार्यवाही कर भूस्खलन को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में ईएफसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों को मिली मंजूरी की संस्तुति

 

निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजित खालिद, अधिशासी अभियंता सिचाई, राजस्व निरीक्षक, कानूनगो व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

 

——————————————-
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *