प्रबंधक निर्देशक रोहित मीणा ने, रामनगर डिपो के यातायात निरीक्षक को किया निलंबित।

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

उत्तराखंड रामनगर नैनीताल, रामनगर डिपो के यातायात निरीक्षक को बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को छोड़े जाने आरोप में मुख्यालय ने निलंबित कर दिया है। 5 अक्तूबर को दिल्ली से रामनगर आ रही काशीपुर डिपो की बस संख्या UK 07 PA 1687 को यातायात निरीक्षक नवीन आर्य ने चेक किया। आरोप है कि यातायात निरीक्षक ने परिचालक से मिलकर तीन बिना टिकट यात्रियों को छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

 

बिना टिकट इन यात्रियों को रामनगर डिपो के एआरएम ने पकड़ा था। यातायात निरीक्षक की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। एआरएम मोहन राम आर्य ने बताया की प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने यातायात निरीक्षक नवीन आर्य को निलंबित कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में चोरी करने वाला 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दस्तावेज बरामद।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *