भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा।

अमित नोटियाल – संवाददाता

देहरादून–चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया|इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की।