जसपाल राणा की खेल विरासत को सलाम, सीएम धामी ने किया पुस्तक का विमोचन।

जसपाल राणा की खेल विरासत को सलाम, सीएम धामी ने किया पुस्तक का विमोचन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ का विमोचन किया। इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें पुस्तक की प्रति भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा के खेल जीवन और भारतीय निशानेबाजी में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जीवनदायी हिमालय के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया। उनका संघर्षपूर्ण सफर युवा खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।

 

 

उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जसपाल राणा का जीवन इसी संदेश को आगे बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, दलीप सिंह मेहता बने सचिव, सचिवालय घेराव के लिए कर्मचारियों से देहरादून कूच की अपील।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक पाठकों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को जसपाल राणा के जीवन, संघर्ष, अनुभवों और उपलब्धियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से उनकी खेल विरासत को सामने लाने के प्रयास के लिए परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।