वर्षाकाल में सर्पदंश से पांच मजदूर व गरीब लोगों की मौतों का दीपक रावत ने लिया संज्ञान।

ख़बर शेयर करें -

वर्षाकाल में सर्पदंश से पांच मजदूर व गरीब लोगों की मौतों का दीपक रावत ने लिया संज्ञान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

वर्षाकाल में सर्पदंश की मण्डल में पांच मजदूर व गरीब लोगों की मौतों का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि जिन स्थलों पर भवन आदि के निर्माण कार्य किये जा रहे है उन स्थलों पर खूले मे मजदूर ना रहे उन्हे वैकल्पिक आवास में बैड के साथ ही शौचालय की सभी सुविधाये सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा प्रदान की जाए।*

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*

 

 

रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्था के ठेेकेदारों का स्वयं के पंजीकरण के साथ ही मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग में कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य किसी भी मजदूर की अप्रिय घटना होने पर सम्बन्धित मजदूर का पंजीकरण ना होने दशा में सम्बन्धित ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।*

यह भी पढ़ें 👉  यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को मिलेगा 'हाईटेक' बूस्ट एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए अत्याधुनिक ड्रोन्स।

 

 

उन्होने कहा कि मण्डल के सभी श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग होना आवश्यक है इसके लिए सभी जिलाधिकारी मनीटरिंग करना सुनिश्चित करें।। उन्होने सीएमओ को निर्देशित किया है कि सभी सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंटीवेनम इंजेक्शन होना अनिवार्य है तथा एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने हेतु योग्य चिकित्सक की तैनाती भी करना सुनिश्चित करें।

 

 

रावत ने कहा कि सांप का काटना एक अप्रत्याशित घटना है लेकिन कुछ सावधानियों का पालन करते हुए इसे रोका जा सकता है। उन्होने कहा कि वर्षाकाल में पैरों को ढंकने वाले जूते या हाई बूट आदि पहनें, घने जंगलों के भीतर जाने से बचे तथा कृषि भूमि मे सावधानी पूर्वक चले। अपने आसपास के एरिया को साफ रखे। उन्होने कहा सर्पदंश होने पर शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श लें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आंगनबाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से 100% राशन वितरण के निर्देश

—————————–
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184