सिडकुल, शॉपिंग मॉल व अन्य प्रतिष्ठानों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान एवं 20-04-23 तक मनाया जाएगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह।

शादाब हुसैन – सवाददाता

दिनांक 17-04-23 को अग्निशमन एवम आपात सेवा उधम सिंह नगर द्वारा सिडकुल एंटरपेन्योर वेलफेयर सोसाइटी व टाटा मोटर्स के सहयोग से अग्नि सुरक्षा हेतु टाटा मोटर्स में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र मौजूद रहे, उनके द्वारा उद्योगों में आधुनिक अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने व उनके सही रखरखाव व संचालन हेतु जागरूक किया गया। जिससे किसी भीषण अग्निकांड की घटना होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए जानमाल की सुरक्षा की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

 

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सीएफओ उधम सिंह नगर को निर्देशित किया गया कि जनपद में शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स आदि में इस प्रकार के अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम लगातार एक माह तक चलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

 

जागरूकता कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड, पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल, सी0एफ0ओ0 वंश बहादुर यादव, सीओ पंतनगर, एफएसएसओ सिडकुल आदि उपस्थित रहे।