घरेलू विवाद के चलते एक आदमी ने अपनी ही पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या की।

ख़बर शेयर करें -

घरेलू विवाद के चलते एक आदमी ने अपनी ही पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: एक दिल दहला देने वाला मामला कुशीनगर जिले में सामने आया है, जिसमें एक आदमी अपनी ही पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या करके फरार हो गया है। मामले का प्रारंभिक जांच शनिवार को हुई है, और प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते इस घटना का अंजाम हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक की पुड़िया... शराब की पेटियां... लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!"

 

 

 

घटना रामकोला थानाक्षेत्र के फुलवरिया मगरिब गांव में घटी है, जहां पुलिस के अनुसार, इंद्रजीत अली (52) ने अपनी पत्नी जखुरिन निशा (50) और बेटी रुबीना (18) पर संबल से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार की सुबह करीब सवा पांच बजे को हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 10 ग्राम नशे संग तस्कर गिरफ्तार"

 

 

एसओ एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। आरोपी इंद्रजीत अली घटना के बाद से ही फरार है, और पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

ख़बर शेयर करें -