🚨 रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर बदमाश गिरफ्तार।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। नैनीताल पुलिस ने लूट के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटी गई स्कॉर्पियो कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जिला बदर होने के बावजूद नैनीताल जिले में घूम रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को हिम्मतपुर ब्लॉक पीरूमदारा निवासी शफीक हैदर ने कोतवाली रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि विशाल आर्या, मंकू सागर और आसिफ ने उसके साथ मारपीट कर स्कॉर्पियो कार, नकदी और चांदी की चेन लूट ली तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25 जून को चेकिंग के दौरान हाथीडगर क्षेत्र से आरोपी योगेश सागर निवासी लूटाबड़, रामनगर को लूटी गई स्कॉर्पियो कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी को मार्च 2026 में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह माह के लिए नैनीताल जनपद से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद बिना अनुमति जिले की सीमा में पाए जाने पर उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल प्रयाग कुमार एवं कांस्टेबल कविन्द्र सिंह।




