ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भवानीगंज में नहर किनारे से मोनिश पुत्र इदरिश, निवासी गुलरघट्टी रामनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 5.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 231/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

kj
tara