स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।

स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।

स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नशे के कारोबार के खिलाफ नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को पुलिस टीम आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पंचायतघर की ओर जाने वाली सड़क पर करीब 60 मीटर आगे एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK04AS-2865 को रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम आर्या (29), निवासी आनंदपुर, थाना मुखानी, नैनीताल बताया। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 272/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धारी तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।

कार्रवाई एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में की गई। टीम में चौकी प्रभारी टीपीनगर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल अनिल टम्टा और एसओजी कांस्टेबल अशोक रावत शामिल रहे।