खनन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, जंगल से पकड़ी गईं 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

रामनगर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर कड़ा प्रहार, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और कई वाहन जब्त।
ख़बर शेयर करें -

खनन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, जंगल से पकड़ी गईं 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में अवैध खनन और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन और उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर के नेतृत्व में 22 अप्रैल 2026 को गुलजारपुर व नदी क्षेत्र में सघन गश्त अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की वाणी में देशभक्ति, प्रेम और परिवर्तन का संदेश: सीएम धामी।

गश्त के दौरान वन सुरक्षा बल टीम और रामनगर रेंज स्टाफ ने पापड़ी के जंगल क्षेत्र में आरबीएम (रेत-बजरी) का अवैध खनन कर परिवहन कर रहे 06 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर पकड़ लिया। सभी वाहनों को वन अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए पापड़ी चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

इसके अलावा ज्वालावन क्षेत्र में वन टीम ने सागौन की अवैध लकड़ी ले जा रही एक मोटरसाइकिल को भी पकड़ा। वहीं, राजकीय गश्ती वाहनों की रेकी करते हुए संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दो फील्डरों की मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया। पकड़े गए वाहनों को पापड़ी चौकी तथा ज्वालावन चौकी में सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया और वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।