बाइक सवार भिड़े ट्रक से एक की मौत एक घायल।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

 

 

रामनगर के तेलीपुरा क्षेत्र में देर रात 2 बाइक सवार भिड़े ट्रक से,जिसमे एक कि हुई मौत,जबकि एक गंभीर रूप से हुआ घायल.देर शाम रामनगर के तेलीपुरा क्षेत्र में तेज गति से चल रहे दो बाइक सवार एक ट्रक के पीछे से टकरा गए.जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है. बता दें कि बताया जा रहा है कि देर शाम लगभग 11:00 बजे रामनगर टांडा मल्लू के रहने वाले दो युवक रामनगर से अपने घर टांडा मल्लू जा रहे थे बताया जा रहा है कि वह बहुत तेजी में थे,जब वह तेलीपुरा पहुंचे तो वह अपनी बाइक का संतुलन संभाल नहीं पाए और उनके आगे चल रहे हैं ट्रक से जा टकराये जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

 

 

जबकि दूसरे युवक को 108 की मदद से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।