बारिश के कारण छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल”

ख़बर शेयर करें -

बारिश के कारण छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

बिहार के नालंदा में शुक्रवार की शाम एक दुखद घटना घट गई। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। इस बीच एक मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उत्तराखंड के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन" अभियान को साकार कर रहे नैनीताल एसएसपी मीणा, भारी मात्रा में लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार हुआ तस्कर, स्कूटी की डिग्गी से कर था तस्करी।

 

 

मामला मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव का है। घटना बालेश्वर पासवान के घर में हुई है। मृतकों में बालेश्वर पासवान की पत्नी श्याम सुंदरी देवी (63) और पड़ोसी राजन पासवान की पत्नी रंजू देवी (26) है। जबकि घायलों में श्याम सुंदरी देवी की बहू आशा देवी, पौत्र अंकुश कुमार और पौत्री निकिता कुमारी शामिल हैं।दरअसल, पड़ोस की महिला रंजू देवी के साथ श्याम सुंदरी देवी बारिश के बीच बच्चों को लेकर घर के दरवाजे पर ही बैठी हुई थी। तभी अचानक से छज्जा का मलबा उन लोगों के ऊपर भरभरा कर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SSP NAINITAL की सख्ती लगातार है जारी* *अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चप्पे-चप्पे पर की जा रही है चैकिंग*

 

 

 

तेज आवाज सुन आसपास के लोग जुटे। इसके बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने रंजू देवी और श्याम सुंदरी देवी को मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद परिजनों की चीत्कार अस्पताल परिसर में गूंजने लगी। परिवार वालों ने बताया कि मकान एक मंजिला है और दो साल पहले ही बना था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में चोरी के आरोप में अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो सिलेंडर बरामद।

 

 

 

मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, तीन अन्य का इलाज भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में चल रहा है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।