हाईवे सड़क हादसा : कार चालक की मौत, तीन लोग घायल”।

ख़बर शेयर करें -

“हाईवे सड़क हादसा : कार चालक की मौत, तीन लोग घायल”।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

गजरौला, उत्तर प्रदेश: गजरौला हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार और धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुआ एक गंभीर हादसा में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से तीनों रेफर कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी—ओवररेटिंग का बड़ा खुलासा, कई अनियमितताएं उजागर।

 

 

पुलिस बताती है कि शुक्रवार सुबह मुरादाबाद से आ रही कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। हाईवे पर सीओ ऑफिस के निकट कार धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई, जिसके बाद कार में सवार चालक कार में फंस गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में स्कूल बसों की लापरवाही, सुरक्षा नियम तार-तार—मासूम बच्चों की जान जोखिम में, जिम्मेदार विभाग बेखबर।

 

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित जगह पहुंची और कार चालक को बाहर निकाला। उसे और ट्रैक्टर में सवार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  💥 रामनगर में ‘गैस माफिया’ का भंडाफोड़: 34 सिलेंडर के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार।

 

 

कार चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीन घायलों को रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में बैठे लोग संभल के रहने वाले हैं, और उनकी पहचान अभी तक नहीं हुई है।