SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा में सट्टेबाज गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा में सट्टेबाज गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

SSP नैनीताल के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस की सट्टेबाज पर कार्यवाही

बुद्ध बाजार पटरी के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद।

संक्षिप्त विवरण –

डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में जुआ/सट्टा कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शांति व्यवस्था, जुर्म जरायम की रोकथाम एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।

 

 

 

पुलिस कार्यवाही-

दिनांक 23.05.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग/गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त मौ० दिलशाद पुत्र मौ० उस्मान निवासी वार्ड नं० 24 किदवई नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 48 वर्ष को बुद्ध बाजार पटरी के पास से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी ₹2020/- के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली का लिया संकल्प।

 

 

 

 

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR No. 87/26 धारा 13 जी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार जनता के द्वार: रामनगर में मेगा सेवा शिविर, 27 विभाग एक मंच पर, 32 शिकायतों का मौके पर समाधान"

पुलिस टीम –
1. कानि0 दिलशाद अहमद
2. कानि0 शिवम कुमार


ख़बर शेयर करें -