ब्रेकिंग न्यूज़  – अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन पर्यटकों की मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़  – अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन पर्यटकों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक 

 

मसूरी देहरादून मार्ग पर हाथी पांव के निकट हरियाणा के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने मृतकों को गहरी खाई से निकालकर 108 की मदद से यूपी जिला चिकित्सालय भेजा। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात हरियाणा के पर्यटक हाथी पांव से देहरादून की ओर जा रहे थे इस दौरान अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

 

 

सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर गाड़ी के टायर के निशान देखे तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता लगा की गहरी खाई में एक कार गिरी है। सूचना एसडीआरएफ और फायर सर्विस को दी गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत से मृतकों को मुख्य मार्ग तक लाया गया। पुलिस मृतकों की पहचान जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

एसडीआरएफ की सब इंस्पेक्टर संगीता रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार बहुत गहरी खाई में गिरी थी, जिससे रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायर सर्विस के इंस्पेक्टर धीरज तड़ियाल ने बताया कि फायर सर्विस को जब इसकी सूचना मिली तो सभी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों को बाहर निकाला गया।