“जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित”

ख़बर शेयर करें -

“जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। जस्सागाँजा गांव में जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और भारी व अनियंत्रित डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर धरना देकर डंपरों की आवाजाही रोक दी और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भारी वाहनों के संचालन से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपरों से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की वाणी में देशभक्ति, प्रेम और परिवर्तन का संदेश: सीएम धामी।

 

 

आंदोलन के समर्थन में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। देर शाम उपजिलाधिकारी गोपाल चौहान और कोतवाल सुशील कुमार धरना स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

 

प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल एक दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक कर सड़क पुनर्निर्माण और डंपरों की आवाजाही को लेकर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

धरना स्थल पर ग्राम प्रधान हेमचंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह जलाल, पूर्व ग्राम प्रधान निधि मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।