ब्रेकिंग। रुद्रप्रयाग : 22 मई को खुलेंगे मदमहेश्वर के कपाट। पूरी प्रक्रिया जानने के लिए पढ़िये पूरी खबर…

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवादाता

आज बैसाखी के पावन पर्व पर पंच केदारों में दुतीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में आज सुबह बद्री केदार मन्दिर समिति, आचार्यो और हक्क हक्कुब धारियों की मौजूदगी में पंचाग गणना के बाद 22 मई कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

 

 

 

कपाट खुलने की पूरी प्रक्रिया की बात करे तो 18 मई को डोली ऊखीमठ मन्दिर सभा मंडप में भक्तों को दर्शन देगी जहां पर स्थानीय लोगो द्वारा नए अनाज का भोग लगाया जाता है जिसे छाबड़ी भी कहते है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

 

 

 

19 मई को भी डोली सभा मंडप में ही रहेगी, 20 मई को डोली ऊखीमठ से रांसी गांव के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम राकेश्वरी मंदिर में करेगी, 21 मई को डोली अंतिम पड़ाव गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी। और 22 मई को भगवान मदमहेश्वर के कपाट विधि विधान के साथ खुलेंगे जहां पर अगले 6 माह की पूजा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर लगेगी रोक, 01 अगस्त से ‘नो हॉर्निंग जोन’ लागू।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *