डांडिया महोत्सव में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कहा – डांडिया भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान।

डांडिया महोत्सव में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कहा – डांडिया भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान।
ख़बर शेयर करें -

डांडिया महोत्सव में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कहा – डांडिया भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 28 सितंबर।
नवरात्रि के अवसर पर रामनगर में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डांडिया नृत्य को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि यह त्योहार अब धीरे-धीरे वैश्विक पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर।

मंत्री ने कहा कि डांडिया हमारी सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने के साथ ही समाज को एकता और उत्साह के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने बताया कि आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डांडिया की धूम है, जो हमारी संस्कृति की लोकप्रियता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

रेखा आर्या ने डांडिया को फिटनेस की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह नृत्य न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि युवाओं को पारंपरिक उत्सवों के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देता है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम को लेकर एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी., परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फ्रिस्किंग, CCTV और कड़ा पहरा... अफवाहबाजों और संदिग्धों पर पैनी नजर।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, इंद्र रावत, संजय नेगी, किरण मठपाल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करें -