सर्व धर्म एकता महासम्मेलन का हुआ आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय — सह सम्पादक

रामनगर – रविवार को कोसी रोड स्थित पायते वाली रामलीला प्रांगण में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वाधान में सर्व धर्म एकता महा सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मौजूद ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज का यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

आपको बता दें कि उत्तराखंड का विधान सभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत विधान सभा चुनाव में झोंकनी शुरू कर दी हैं। आज अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा और बहुजन समाज ने एक सर्व धर्म एकता महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रामनगर में किया।

जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। यहाँ आपको बता दे कि अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा और बहुजन समाज पार्टी अपना विधायक प्रत्याशी हेम भट्ट को पहले ही घोषित कर चुके हैं जिसको लेकर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को ये संदेश देने का था कि देश को अगर आगे बढ़ाना हैं तो सभी धर्मों को साथ लेकर चलना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के दिगज्ज डायरेक्टर माहिर खान, हीरोइन आलिका नायर, म्यूजिशियन अंकुर, ब्रांड एंबेसडर मुकेश पाल और देवेश पाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। हेम भट्ट ने बताया कि हम सबको ये संदेश देना चाहते है कि हम सब धर्मो को साथ लेकर चलेंगे। देश का भला तभी हो सकता है जब हम सबको साथ लेकर चलेगे। में दोनों सभाओ का आभार प्रकट करता हूँ ओर सभी धर्मों की जनता का बहुत प्यार मुझे मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने बूथ 213 पर सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *