उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी पर केंद्र–राज्य समन्वय, धामी–टम्टा की मुलाकात

 

उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी पर केंद्र–राज्य समन्वय, धामी–टम्टा की मुलाकात

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैन बसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

 

।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में Pilgram Friendly Facilities and Access Development at Chandi Devi Mandir Development Plan (Phase1)  के निर्माण कार्य हेतु ₹ 3.53 करोड़ एवं कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत Pilgram Friendly Facilities and Access Development at Mansa Devi Tample (Route 1&2) के निर्माण कार्य हेतु ₹ 2.19 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

 

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर हेतु नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित व्यक्तियों हेतु एक स्थायी रैन बसेरा बनायेे जाने हेतु ₹ 70.55 लाख,  जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा, चम्पावत के परिसर में पार्क के निर्माण किया जाने हेतु ₹ 70.55 लाख तथा जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस कार्यालय, उत्तरकाशी के अनावासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 2.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अंतर्गत ग्राम सभा घुर्चु में आंतरिक सी०सी० मार्ग एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹ 96.39 लाख तथा घुर्चु गोरिला मंदिर से असुरदेव से कांडा हेतु बन्दा तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु धनराशि ₹ 97.37 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।