मुख्यमंत्री धामी ने मालदेवता और केसरवाला का किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री धामी ने मालदेवता और केसरवाला का किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने मालदेवता और केसरवाला का किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अतिवृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित मालदेवता और केसरवाला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सड़कों, पुलों और सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे आमजन के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खोला जाए और पेयजल व बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए।

उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन की टीमें निरंतर फील्ड में सक्रिय हैं और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए आपदा प्रबंधन हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य आपदा परिचालन केंद्र से हालात की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और सभी जिलाधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

ख़बर शेयर करें -