मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फाँटो इको-टूरिज्म जोन का किया दौरा, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया आंवला पौधारोपण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फाँटो इको-टूरिज्म जोन का किया दौरा, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया आंवला पौधारोपण।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फाँटो इको-टूरिज्म जोन का किया दौरा, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया आंवला पौधारोपण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 06 जुलाई 2025:
उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फाँटो इको-टूरिज्म जोन का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत फाँटो वन परिसर में आंवले का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में बरती जाए पारदर्शिता, विद्यालयों में समय पर पूरी हों आधारभूत सुविधाएं: दीपक रावत।

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान वन कर्मियों से संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में वन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन रक्षकों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों के हितों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा उनके लिए संसाधनों और सुविधाओं को सशक्त करने पर निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी, उपप्रभागीय वनाधिकारी जसपुर, उत्तरी जसपुर रेंज, दक्षिणी जसपुर रेंज, आमपोखरा रेंज एवं काशीपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से फाँटो इको-टूरिज्म जोन और वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को नया उत्साह और ऊर्जा प्राप्त हुई है।


ख़बर शेयर करें -