पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हुक्का पार्टी कर रहे तीन युवकों को पकड़ा, चालान कर दी सख्त चेतावनी, SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश – सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखें।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल,  जनपद नैनीताल में सार्वजनिक स्थलों की गरिमा को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मल्लीताल पुलिस ने रविवार को डी.एस.ए. ग्राउंड नैनीताल में खुलेआम हुक्का पी रहे तीन युवकों को मौके पर ही हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके निर्देशों का पालन करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, थाना मल्लीताल द्वारा चेकिंग के दौरान तीन युवकों को हुक्का पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पकड़े गए युवकों की पहचान निम्न रूप से हुई:

  1. हर्षवर्धन निवासी हरियाणा

  2. मोनू निवासी हरियाणा

  3. यश तंवर निवासी हरियाणा

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

तीनों युवकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी, जिसके बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

SSP श्री प्रहलाद मीणा ने कहा कि, “जनता को चाहिए कि सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।”

नैनीताल पुलिस की जनता से अपील:

“सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखें, मर्यादित आचरण करें – अन्यथा कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।”