मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल संवाददाता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई खेल नीति बनाई जाने तथा खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल तथा सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तीन घंटे तक वाटर हॉल के पास डटी रही बाघिन, गार्जिया जोन में पर्यटकों को मिले रोमांचक दीदार।

 

 

 

राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के हित से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश मंत्री भारत चौहान आदि उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *