हर्षित ने ताइक्वाडो में नैनीताल का नाम रोशन किया, कटक उड़ीसा में “होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

नैनीताल के नारायण नगर निवासी हर्षित कुमार “का चयन 25 से 27 मार्च को कटक उड़ीसा में “होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हर्षित ने ताइक्वाडो में नैनीताल का नाम रोशन किया है, हर्षित एक गरीब परिवार से है। हर्षित के पिताजी प्रमोद कुमार जो एक प्राइवेट जॉब कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. इसके बावजूद हर्षित को लाइक्वांडों का प्रशिक्षण दिला रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

 

हर्षित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय का कक्षा 6 का छात्र है। और नारायण नगर क्षेत्र का निवासी है और नारायण नगर में ही ताइक्वाडों का प्रशिक्षण ले रहा है। नारायण नगर कि सभासद भगवत सिंह रावत  और क्लब के अध्यक्ष चन्द्र शेखर खत्री द्वारा 2 साल पहले नारायण नगर में ताइक्वांडों की पहल की गई है थी।

यह भी पढ़ें 👉  सलड़ी पुलिस ने लौटाया खोया पर्स और वाहन की चाबी, पर्यटक ने जताया आभार।

 

 

हर्षित की उपलब्धि पर नारायण नगर के सभासद भगवत सिंह रावत  सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, ताइक्वांडों क्लब के अध्यक्ष चन्द्र शेखर खत्री, कोच गोविन्द प्रसाद, संजय कुमार, पूजा आय सभी ने हर्षित की उपलब्धि पर बधाई दी और हर्षित के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *