मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से लड़ेंगे उप विधानसभा चुनाव फैसले पर लगी अंतिम मुहर। 

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा उप चुनाव चंपावत से सीट से ही लड़ेंगे।इस फैसले पर उस समय अंतिम मुहर लग गई जब इस सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक गहतोड़ी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितू को अपना इस्तीफा दे दिया। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सीट से अग्नि परीक्षा देनी होगी। वही दूसरी तरफ उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी भी सीएम धामी के खिलाफ एक मजबूत उमीदवार मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इन उप चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ के सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। वही अगर इस विधानसभा सीट की बात करें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सीट पर होने वाले मुकाबले में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

 

अर्थात इस विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर बैग वर्ल्ड के मतदाता हैं। जिनका मानना है कि अगर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सीट से उप विधानसभा चुनाव लड़ें तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। वही भाजपा सरकार इस सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक गहतोड़ी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। फिलहाल सीएम धामी ने इस सीट से चुनाव लडने की तैयारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *