नैनीताल में मुख्य सचिव का संबोधन: 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को मतदान के महत्व पर जागरूक किया

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में मुख्य सचिव का संबोधन: 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को मतदान के महत्व पर जागरूक किया।

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

नैनीताल 25 जनवरी 2024 सूचना : सचिव पेयजल, परिवहन, पेयजल, वरिष्ठ स्टाफ आफिसर – मुख्य सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने गुरुवार को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नैनीताल क्लब सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

उन्होंने मतदेय स्थलों पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस बार मतदाता दिवस की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ रखी गई है। बता दें कि लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढाने, नवीन पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों के महत्व को समझाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तीन चरणों में तैयार होगा काठगोदाम बाईपास।

 

 

इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह, ए डी एम पी आर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डी डी ओ गोपाल गिरी गोस्वामी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।