बच्चियों के साथ रेप और हत्या मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

“बच्चियों के साथ रेप और हत्या मामले में एक आरोपी को किया  गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

पटना में एक गांव की दो बच्चियों से रेप और एक की हत्या का मामला अब सुलझ गया है। पुलिस ने कांड के इकलौते आरोपी को मीडिया के सामने नकाब में पेश किया। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अपराधी ने इन दो बच्चियों के साथ एक बुजुर्ग से रेप-मर्डर में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

 

 

50 साल के आरोपी देवानंद राय उर्फ भोकलु ने बताया है कि उसने गोयठा (उपले) लेने निकली दोनों बच्चियों को बहलाकर अपने साथ बुलाया। फिर आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी। दूसरी बच्ची से रेप के प्रयास में शोर मचाने या किसी के आ जाने के कारण दो-तीन बार व्यवधान आया, लेकिन वह प्रयास करता रहा। फिर 10 साल की इस बच्ची के भी सिर पर पत्थर से वार किया और मरा समझकर वहां से निकल गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।