सीएम हेल्पलाइन 1905: एसएसपी नैनीताल ने शिकायतकर्ताओं से की बात, पुलिस कार्रवाई पर लिया फीडबैक

ख़बर शेयर करें -
  1. सीएम हेल्पलाइन 1905: एसएसपी नैनीताल ने शिकायतकर्ताओं से की बात, पुलिस कार्रवाई पर लिया फीडबैक

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा कर सभी जनपद प्रभारियों को हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवम् शतप्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 16 जून तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन।

जिस क्रमानुसार आज 28 फरवरी 2025 को  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई तथा पुलिस की कार्रवाई का फीडबैक लिया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

एसएसपी द्वारा वार्ता के दौरान जनता को सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित समाधान करने हेतु आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

वर्ष 2024 में सीएम हेल्पलाइन में कुल 1425 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। नैनीताल पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जा रहा है।